• Fri. Mar 20th, 2026

जगन्नाथ धाम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Sep 3, 2025

 

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के सिलवार में जगन्नाथ धाम स्पोर्ट्स कमिटी द्वारा आयोजित जगन्नाथ धाम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए।
विधायक ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर खेल की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित दर्शकों, खिलाड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में अनुशासन, एकता और खेल भावना को भी मज़बूत करते हैं। युवाओं की ऊर्जा और खेल प्रतिभा को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है, और इस तरह के खेल आयोजन निश्चित रूप से समाज को नई ताक़त देते हैं।

प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा के कई गणमान्य नेता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विधायक ने सफल आयोजन के लिए कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *