• Thu. Apr 2nd, 2026

झारखंड के पुरोधा नेता के निधन पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2025

 

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता एवं जननायक शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ के निधन पर हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

crescent ad

 

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरुजी का जाना केवल एक राजनेता की नहीं, बल्कि एक युग की समाप्ति है। उन्होंने जिस साहस, समर्पण और संघर्ष के साथ आदिवासी समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया, वह हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। वे झारखंड के राजनीतिक इतिहास के एक स्तंभ थे, और उनके योगदान को शब्दों में समेटना असंभव है।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने आगे कहा व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें एक प्रेरणादायी जननायक के रूप में मानता रहा हूँ। वे सादगी, संघर्ष और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उनका जीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। गुरुजी के निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक गहरी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसे भर पाना कठिन है।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *