• Sun. Feb 15th, 2026

रक्षाबंधन से पूर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने विधायक प्रदीप प्रसाद को बांधी राखी

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2025

 

हजारीबाग: रक्षाबंधन पर्व से पूर्व रविवार कों हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय सभागार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने एक सादगीपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण में विधायक प्रदीप प्रसाद को राखी बांधकर स्नेह, भाईचारे का संदेश दिया। शुरुआत बहनों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ तिलक, रोली-चावल और रक्षा सूत्र के साथ हुई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने बहनों से राखी बंधवाकर भावुकता के साथ कहा कि यह राखी मात्र एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और आत्मिक सुरक्षा का प्रतीक है। ब्रह्माकुमारी बहनों का यह स्नेह समाज को प्रेम, एकता और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता, समर्पण और सेवा की भावना से जुड़ने की प्रेरणा देता है। यह पर्व भौतिक सुरक्षा से कहीं आगे, आत्मिक सशक्तिकरण और आध्यात्मिक रिश्तों को मजबूत करने का भी प्रतीक है।

विधायक कार्यालय परिसर में कार्यक्रम के दौरान शांति, सौहार्द और दिव्यता का वातावरण व्याप्त था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *