• Mon. Feb 16th, 2026

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कृष्णापुरी में चौपाल लगाकर सुनीं जन समस्याएं, त्वरित समाधान का आश्वासन दिया

admin's avatar

Byadmin

Jul 20, 2025

 

हजारीबाग: सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने क्षेत्र के दौरे के क्रम में रविवार को कृष्णापुरी वार्ड संख्या 7 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

 

विधायक ने कहा, “हर नागरिक की परेशानी मेरी अपनी जिम्मेदारी है, विकास कार्यों में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।”

 

क्षेत्रवासियों ने विधायक के समक्ष गली-नाली की जर्जर स्थिति, सड़कों की खराब दशा, बिजली आपूर्ति की समस्या और स्ट्रीट लाइट व खंभों की कमी जैसी बुनियादी परेशानियां रखीं। लोगों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें रोजमर्रा के जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने लोगों की बातें ध्यान से सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

 

प्रदीप प्रसाद ने बातचीत के दौरान कहा कि सदर विधानसभा का प्रत्येक नागरिक उनके परिवार का हिस्सा है और उनका कर्तव्य है कि वे हर व्यक्ति की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उसका समाधान कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र ही किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके और विकास की धारा निरंतर बहती रहे।

 

अपने दौरे के दौरान विधायक कृष्णापुरी क्षेत्र के निवासी केपी यादव के आवास पर भी पहुँचे, जहां उन्होंने लोगों के साथ चाय पर चर्चा की और क्षेत्र की अन्य जमीनी समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षेत्र की प्रगति और विकास कार्यों पर फीडबैक लिया और यह भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस मौके पर समाजसेवी बाटेश्वर मेहता, केपी यादव, किशोर कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार, धनेश्वर प्रसाद, मंटु कुमार, बसंत कुमार, जेपी सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *