• Mon. Feb 16th, 2026

लोहरदगा में जिला अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार, विकास कार्यों पर जोर

admin's avatar

Byadmin

Jul 16, 2025

 

लोहरदगा, 16 जुलाई 2025: जिला अधिवक्ता संघ लोहरदगा के प्रांगण स्थित अधिवक्ता भवन के सेमिनार हॉल में आज सत्र 2025-27 के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के बाद सभी नए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया। चुनाव पदाधिकारियों द्वारा नए पदाधिकारियों को उनके पदों के सम्मान में प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान, निवर्तमान कमेटी द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया और वर्तमान कमेटी को प्रभार सौंपा गया।

 

नव-निर्वाचित अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में पिछली कमेटी द्वारा छूट गए कार्यों को सभी अधिवक्ताओं के निर्णय और सहयोग से पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने की बात पर जोर दिया।

 

वर्तमान महासचिव लाल दीपक सहदेव ने पिछली सभी महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि जो भी थोड़े-बहुत कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें अगले सत्र में पूरा करने का आश्वासन दिया। कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने अपने सत्र के सभी पहलुओं और खर्चों का विस्तृत विवरण दिया।

 

उपाध्यक्ष ने सामाजिक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बाहरी स्रोतों से भी फंड एकत्र करने की बात कही। लाइब्रेरी को सुचारु रूप से चलाने, नई पुस्तकें लाने, इंटरनेट से जोड़ने और पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए लाइब्रेरी के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्तमान कमेटी के सचिव प्रशासनिक लाल धर्मेंद्र देव, लाइब्रेरी सहसचिव विनय कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, उपकोषाध्यक्ष राधा कृष्ण शर्मा, रमेश गोयल, कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार, उज्जवल कुमार, अजय लकड़ा, मनोज प्रसाद, रहमान सर, मोमिना खातून, चंद्र प्रकाश पाठक, प्रवीण भारती, विमल नारायण तिवारी, नवल अग्रवाल, अजीत सिंह, तरुण देवघरिया, अनिल पांडे, सरीला देवी, शालू कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रमोद प्रसाद, आनंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विक्रम कुमार, उमेश कुमार, विवेक कुमार, सुमन भगत, सचिन कुमार, शशांक कुमार और ऑफिस क्लर्क संतोष भगत सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत कुमार सिन्हा ने की, धन्यवाद ज्ञापन महासचिव लाल दीपक सहदेव ने किया और मंच का संचालन लाल धर्मेंद्र देव ने सफलतापूर्वक किया।

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *