• Sat. Feb 21st, 2026

कांड्रा/ ईचागढ़ : बालू लदे दो ओवरलोड हाइवा को खनन विभाग ने किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 29, 2024

कांड्रा/ईचागढ़ : खनन विभाग ने ईचागढ़ और कांड्रा थाना क्षेत्र से बालू लदे दो ओवरलोडेड हाईवा को जाप्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रास्ते होते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध बालू की सप्लाई करने के साथ बालू को ओवरलोड कर वाहनों में लाया जाता है। तत्पश्चात खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर खान निरीक्षक समीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान कांड्रा एवं ईचागढ़ थाना से एक-एक ओवरलोडेड बालू लदा हाईवा को जप्त किया गया। वही वाहन में लदा बालू की चालान की जांच जा रही है। छापामारी अभियान में खान निरीक्षक समीर कुमार एवं स्थानीय पुलिस मौजूद रही। बता दे कि हाल ही के दिनों में खनन विभाग द्वारा ईचागढ़ थाना क्षेत्र से 1लाख 36 हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जप्त किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *