• Sat. Sep 27th, 2025

बलियापुर की खबरें /विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा भारतीय सेना पर हमें गर्व है

Byadmin

May 8, 2025

 

 

बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

 

कहा कि वे भारतीय सेना के साथ खड़ा है। भारतीय सेनाओं ने जो कार्रवाई किया है। सराहनीय है। आतंकवाद जड़ से खत्म होना चाहिए।  आतंकवादी समाज विरोधी है।

 

 

भारतीय सेना ने शौर्य का परिचय दिया – तारा देवी

बलियापुर: भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है। देश में मोदी है आंख उठाओगे तो नोच लिया जाएगा। उन्होंने जवानों साधुवाद दिया।

 

 

आतंकवाद खात्मा हो – मुश्ताक आलम

बलियापुर: लोकहित विकास संस्था के सचिव व शेख बिरादरी इसलाहिया कमेटी के केन्द्रीय संयुक्त सचिव मुश्ताक आलम ने कहा कि हम सभी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगो को कत्लेआम किया था।उसी जवाबी कार्रवाई भारतीय सेना ने किया है। भारतीय सेना को तहे दिल से सलाम। आतंकवाद का खात्मा हो।

 

 

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने आतंकवादियों मुंहतोड़ जवाब दिया है प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी

बलियापुर।प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने भारतीय सेनाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेनाओं ने सिंदूर आपरेशन के माध्यम दम दिखाने का किया है पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले हमारे भारतीय के 26 पर्यटकों के जान के बदले में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में बसे आतंकवादियों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकवादियों को मार गिराया।

आतंकवादियों ने मांग की सिंदूर छीन था। भारत की वायु सेना एक सशक्त नारी सूफिया कुरैशी ने इस सिंदूर का बदला सिंदूर ऑपरेशन से लिया। हमें भारतीय होने पर गर्व है और भारतीय सेना पर नाज है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *