• Thu. Mar 5th, 2026

रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में बड़ा कदम, 107 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

admin's avatar

Byadmin

Sep 13, 2025

 

रामगढ़, झारखंड से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

रामगढ़। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के तत्वावधान में एरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, मारंगमरचा (चितरपुर, रामगढ़) द्वारा आयोजित विशेष प्लेसमेंट ड्राइव में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए। इस आयोजन में JIS Foundation, Ekdanta Education Trust, Shiva Protection Force, VIPS, Frostees India Pvt Ltd, और Suprayas Seva Sansthan सहित कई संस्थानों ने भाग लिया।
करीब 300 प्रशिक्षुओं ने इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया, जिसमें विभिन्न कंपनियों ने अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया। केपीआर शुगर एंड अपेरल लिमिटेड, 2050 हेल्थकेयर, Absolute Barbecue, Barbecue Nation आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति का अवसर दिया।
ऑफर लेटर वितरण:
Aerosoft Healthcare Pvt Ltd:
KPR Sugar and Apparels Limited – 20 ऑफर लेटर
Absolute Barbecue – 10 ऑफर लेटर
2050 Healthcare – 10 ऑफर लेटर
SELF – 3 सिलाई मशीन किट
Shiva Protection Force:
Healthvista India Pvt Ltd., बेंगलुरु – 15 ऑफर लेटर
VIPS:
KPR Sugar and Apparels Limited – 7 ऑफर लेटर
SELF – डोमेस्टिक सिलाई मशीन, देहरादून
JIS Foundation:
राहुल शर्मा को टूल किट
Suprayas Seva Sansthan:
15 ऑफर लेटर
Ekdanta Educational Trust:
Neveda Knites – 15 ऑफर लेटर
SELF – 3 डोमेस्टिक सिलाई मशीन
Frostees India Pvt Ltd:
Kishor Exports – 11 ऑफर लेटर
SP Apparels – 4 ऑफर लेटर
प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन:
एरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुषमा कुमारी, संध्या कुमारी और अनिशा कुमारी को सिलाई मशीन किट प्रदान कर स्व-रोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित:
इस विशेष प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान रामगढ़ के District Skill Officer (DSO) श्री अनिल रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही संजय कुमार महतो (प्रधानाचार्य, CPC इंटर कॉलेज, गोगा), UNDP प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, सहायक संतोष कुमार चौधरी, एरोसॉफ्ट हेल्थकेयर के स्टेट प्लेसमेंट हेड पवन कुमार, सेंटर मैनेजर इंद्रदेव वर्मा सहित सेंटर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
यह प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। उपस्थित अधिकारियों और संस्थाओं ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *