• Wed. Dec 31st, 2025

लखीसराय को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 444 करोड़ की लागत से 183 विकास परियोजना का किया उद्घाटन और शिलान्यास।

ByBiru Gupta

Feb 6, 2025

 

 

लखीसराय (सुजीत कुमार )- गुरुवार 06 फरवरी 2025 की सुबह लखीसराय जिले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन बड़े ही जोर शोर में हुआ। लोग उनकी झलक को पाने के लिए हर जगह भीड़ लगाकर इकट्ठे दिखाई दिए। वही लखीसराय को बड़ी सौगात देते हुए इन्होंने 444 करोड़ की लागत से 183 विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की पुख्ता इंतजाम देखी गई। मुख्यमंत्री हेलीपैड से उतरकर लखीसराय संग्रहालय पहुंच लोगो का अभिवादन किया। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान लखीसराय के बालगुद्दर से 444 करोड़ की लागत से 183 विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें से 177 योजनाओं का उद्घाटन और 66 योजनाओं का शिलान्यास हुआ। इन योजनाओं में पथ निर्माण की पांच महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिनकी कुल लगत 259 करोड़ रुपए शामिल है। वही किऊल नदी पर ओवरब्रिज और अशोक धाम के शिव गंगा परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, जमुई लोजपा सांसद अरुण भारती मौजूद थे। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और राज्य के विकाश योजनाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।मुख्यमंत्री ने किऊल सड़क पुल आदि की स्थिति की जानकारी को समझ किस तरीके से पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। इसकी जानकारी संग निर्देश लखीसराय जिलाधिकारी को दिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *