• Thu. Mar 5th, 2026

एचओपी ने एसटीपी के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर दिये निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Dec 21, 2025

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित एक नंबर एसटीपी कार्य को लेकर हनुमान मंदिर के समीप से बिछाये जाने वाले अंडरग्राउंड पाइप के कार्य का निरीक्षण करने शनिवार की सुबह डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया, सिविल कार्यरत कंपनी एवं संवेदक की टीम के साथ पहुंचे। टीम में कंस्ट्रक्शन हेड देव प्रसाद खां, वरीय प्रबंधक सिविल सरफराज शेख, प्रबंधक राहुल उरांव, सहायक प्रबंधक कल्याणी कुमारी, कंपनी के सुपवाइजर राजेश सिंह, जितेंद्र यादव आदि थे।

एचओपी ने सिविल एवं कंपनी के लोगों को निर्देश दिया कि वे एक पखवारे के अंदर कार्य को पूरा करें। कार्य पूरा होने के बाद कॉलोनी के लंबित सड़क निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा।

एसटीपी के कार्य को लेकर सड़कों की खुदाई के कारण सड़क निर्माण कार्य बाधित हो गया है। उन्होंने सभी से कार्य को पूरा करने को लेकर रात्रि में भी कार्य करने का निर्देश दिया। एचओपी ने पूछे जाने पर कहा कि एक पखवारे के अंदर कार्य को पूरा करना है, और जनवरी माह के आरंभ में सड़क निर्माण कार्य को चालू किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *