
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने न्यू कॉलोनी बोड़रा श्मशान घाट के विकास कार्यों का निरीक्षण किया । इस संबंध में बताया जाता है कि कुल्टी विधानसभा अंतर्गत न्यू कॉलोनी बोड़रा स्थित श्मशान घाट लंबे समय से जर्जर स्थिति में था ।

विशेष कर वर्षा के मौसम में लोगों को अंतिम संस्कार के लिए शमशान पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था । जिसको देखते हुए कुल्टी विधायक डॉक्टर अजय कुमार पोद्दार ने इस समस्या को सेल प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत किया और उक्त स्थान पर हाई मास्ट लाइट तथा अन्य विकास कार्य करने का अनुरोध किया । इसके बाद सेल प्रबंधन की ओर से शमशान घाट में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ ।
गुरुवार को कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने विकास कार्य का जायजा लिया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शमशान घाट सभी का होता है और इसकी अवस्था बहुत ही खराब थी । इसके बाद सेल प्रबंधन से बातचीत कर समस्या के समाधान का कार्य आरंभ किया गया है ।
यहां लाइट लग जाने से दाह संस्कार करने आने वाले लोगों के साथ-साथ आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहा कि इस कार्य से वार्ड नंबर 62 , 63 एवं 17 के नागरिकों को भी काफी सुविधा मिलेगी । इस अवसर पर उनके साथ कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
