
बड़कागांव।विधायक रोशनलाल चौधरी ने सांढ़ गांव में पहुंचकर हाथियों को देखा एवं हाथियों द्वारा किसानों को बर्बाद हुई फसल को देखकर मायूस हुए।

मौक़े पर हजारीबाग जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और डीएफओ मौन प्रकाश से दूरभाषा के माध्यम से संपर्क कर कहा की हाथी को भगाने के लिए विशेष टीम भेजा जाए एवं जिन-जिन किसानों का फसल हाथियों के द्वारा बर्बाद किया गया है उन्हें उचित मुआवजा दिया जा। आगे उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि हाथी के सामने कोई मत जाइए व उन्हें तंग ना करें।

क्योंकि उनके पास छोटे-छोटे बच्चे हैं जिसके कारण वे लोग जंगल की ओर नहीं जा पा रहे हैं। विधायक ने उपायुक्त एवं डीएफओ से बात किए एवं विशेष टीम के द्वारा हाथियों को जंगल की और भेजने का आश्वासन मिला। जिन-जिन किसानों का फसल नष्ट एवं बर्बाद हुए हैं उन्हें उचित मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। क्योंकि किसान भाई फसल पर ही निर्भर होते हैं।
मौके पर मंडल सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ,पूर्व मुखिया भिखन महतो , दिलीप दांगी, मुरली प्रसाद दांगी, अजीत प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
