• Mon. Feb 16th, 2026

चौपारण सीएचसी में नई जांच लैब का उद्घाटन, विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Jul 12, 2025

 

चौपारण, हजारीबाग: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौपारण में बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी एनालाइजर और हूनेट जांच लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान डॉ. पंकज मेहता, डॉ. रविकांत, डॉ. दिनेश एकलव्य और लैब टेक्नीशियन दुर्गा पासवान ने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, पूर्व सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया पप्पू रजक, जानकी यादव, चौपारण मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, जनार्दन सिंह, भाजपा नेता सुनील सिंह, अरविंद सिन्हा, विकास यादव, सुमन सिंह, जनमेजय सिंह, रिशु बर्णवाल, सतेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, आदित्य चौरसिया, ब्रह्मदेव यादव, देवकुमार दांगी, इंद्रदेव दांगी, कपिलदेव यादव, दिलीप राणा, पवन सिंह, मधु यादव शिक्षक शिवकुमार यादव और रामसेवक यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और डॉ. पुष्पा पर गंभीर आरोप

………………

निरीक्षण के दौरान लोगों ने विधायक को बताया कि अस्पताल में 7 चिकित्सा पदाधिकारी के पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल दो एमबीबीएस चिकित्सक ही कार्यरत हैं। इनमें से एक डॉ. पुष्पा कुमारी हैं, जिनकी पदस्थापना पीएचसी करमा और सीएचसी चौपारण दोनों जगह है। डॉ. पुष्पा कभी-कभार ही अस्पताल आती हैं और जब आती भी हैं तो मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। विधायक ने डॉ. पुष्पा की अनुपस्थिति और मरीजों से दुर्व्यवहार की शिकायत उपायुक्त हजारीबाग से करने की बात कही। विधायक को बीपीएम जगेश्वर शर्मा और बीएएम कौशल सिंह के खिलाफ भी शिकायतें मिलीं। लोगों ने आरोप लगाया कि ये दोनों 10-12 वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थापित हैं, जिससे कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। विधायक ने सभी शिकायतों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *