
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद ने आज केरेडारी प्रखंड का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं योजनाओं का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

दौरे के दौरान उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से मनरेगा योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अन्य लोकहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गति सुनिश्चित करने पर बल दिया।
आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने लाभुकों से मिलकर योजनाओं की प्रगति की स्थिति जानी तथा किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि कुछ आवास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र गति से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्यस्थलों का भौतिक सत्यापन किया तथा मजदूरों की उपस्थिति, भुगतान की स्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि मजदूरों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए तथा कार्य स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य विभागीय योजनाओं की भी जानकारी ली।
उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक पहुँचना चाहिए।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
