• Fri. Mar 6th, 2026

एडीएम के नेतृत्व में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का किया संयुक्त निरीक्षण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 22, 2025

 

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

 

धनबाद:सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम से निजात के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) अरविंद कुमार सिंह, रोड सेफ्टी टीम तथा एनएचएआई दुर्गापुर के प्रतिनिधि ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से बरवाअड्डा किसान चौक से गोविंदपुर तक के दुर्घटना संभावित क्षेत्र तथा जाम वाले क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया।

 

वहीं एडीएम ने बताया कि 20 फरवरी को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें लिए गए निर्णय एवं उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आज दुर्घटना संभावित क्षेत्र तथा जाम वाले क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया।

 

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद एनएचएआई दुर्गापुर को सर्विस रोड तथा मेन रोड के बीच डिवाइडर बनाने, डिवाइडर में रेलिंग लगाने, सर्विस रोड का काम पूरा करने तथा सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।

 

साथ ही स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था करने, साइनेज, कैट आई तथा येलो ब्लिंकर लगाने का भी निर्देश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *