• Fri. Mar 13th, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी का किया औचक निरीक्षण!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 27, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केरेडारी को लेकर जनता के द्वारा लगातार मिल रहे शिकायत पर भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार महतो एवं आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज साहा एवं अन्य कार्यकर्ताओ के द्वारा केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में औचक निरीक्षण किया गया! जहां चिकित्सा पदाधिकारी से स्वास्थ्य सम्बन्धित ऑपरेशन थियेटर,डाइग्नोस्टिक सेंटर , दवा की उपलब्धता, एम्बुलेंस की स्थिति, स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति ,मरीजों के लिए उपलब्ध बेड़ो की स्थिति एवं 24 घण्टा इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर की उपस्थिति सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर जाँच पड़ताल कर सम्बंधित कर्मियों को हिदायत दी गई है! साथ हीं कहा गया कि मरीजो से किसी तरह का शिकायत नही मिलना चाहिए एवं स्टोर में जो भी दवा उपलब्ध है उसे मरीजों को उपलब्ध करवाया जाय न कि स्टोर में ही डेट फेल कर कूड़ेदान में फेंकने का शिकायत नहीं मिलना चाहिए!साथ ही आकस्मिक जीवन रक्षक दवा एवं साप एवं कुत्ता काटने की वैक्सीन 24 घण्टा उपलब्ध होना चाहिए! चिकित्सा पदाधिकारी को भी इस पर संज्ञान लेने को कहा गया है!

सम्बंधित पदाधिकारी को बता दिया गया है कि प्रत्येक महीने में इस तरह की औचक निरीक्षण होता रहेगा! लापरवाही पाए जाने पर विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं राजनीतिक प्रतिनिधियो तक शिकायत पहुँचाया जायेगा!इस औचक निरीक्षण में अशेश्वर यादव,नारायण यादव,मनोहर साव,बहादुर राम,चंद्र नाथ पांडेय , मुकेश वर्मा,राजेश महतो,प्रमोद महतो समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *