
बलियापुर: दुधिया निवासी स्वर्गीय सदानंद मंडल के पुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता श्यामल मंडल का निधन हो गया।

वे 52 वर्ष के थे। पीछले एक माह से बीमार चल रहे थे। बेंगलुरु अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शनिवार को जैसे ही उसका शव दुधिया गांव पहुंचा। गांव में मातम छा गया। मृतक का दो पुत्र व एक पुत्री हैं। मां कल्याणी देवी, पत्नी जोबा मंडल का रो-रो कर बुरा हाल है।
निधन की खबर पाकर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, जिप सदस्य उषा महतो, धर्मजीत सिंह, धरनीधर मंडल, नयन आचार्य, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली ,शैलेन मंडल, बेंगू ठाकुर, हरिपद मंडल, विनय मुखर्जी, प्रदीप उपाध्याय, मुखिया उत्तम चौबे, राकेश मलिक, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, राजीव गोप, दिलीप गोप, अधर सहिस, अख्तर अंसारी शकील अंसारी, उमेश चौबे, अजय मुखी, आदि घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
