• Tue. Feb 17th, 2026

बीबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेन्द्र महतो की पत्नी का निधन 

admin's avatar

Byadmin

Jul 15, 2025

 

बलियापुर: बीबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेन्द्र कुमार महतो की पत्नी कुमारी जयश्री का निधन सोमवार को सीएमसी वेल्लोर में हो गया हैं। वे 43 वर्ष की थी। वह पिछले सात माह से बीमार चल रही थी। जिसका इलाज वेल्लोर में चल रहा था। वह पूर्व विधायक इन्द्रजीत महतो के सचिव धर्मेंद्र महतो की भाभी थी ।

वे अपने पीछे दो पुत्र मयंक कुमार महतो व अनंत कुमार महतो समेत भरा पूरा छोड़ गई है। वह पुरूलिया पीजीटी पद में कार्यरत थी। निधन की खबर पाकर सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी,

शत्रुघ्न महतो, मुखिया संजय गोराई, मुक्तेश्वर महतो, दिवाकर महतो, डॉ निरीश महतो, राजकिशोर महतो, प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, राजीव महतो, आदित्य प्रसाद मिर्धा, अधिवक्ता जगन्नाथ महतो, कामेश्वर महतो, बीएन महतो, खगेन पांडेय आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *