
बलियापुर : दुधिया पैक्स के प्रबंधक प्रताप सिंह चौधरी का हार्ट अटैक से मंगलवार को निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह गोविंदपुर स्थित बहादुरपुर गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात उनकी पुत्री की शादी थी। अनेक मेहमान आदि घर में आए हुए थे। बारात भी पहुंच चुकी थी। बताया जाता है कि इस दौरान उनके घर पहुंचे कई आगंतुकों से उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने की बातें भी कही थी।

बताया जाता है कि इस दौरान आधी रात को उन्हें काफी बेचैनी महसूस होने पर उसे धनबाद स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां कुछ ही घंटे बाद उनका निधन हो गया। उनके पिता शिशिर सिंह चौधरी सहकारिता विभाग के अवकाश प्राप्त कर्मी है। उनके परिवार में उनकी पत्नी इंदू देवी एक पुत्र एवं एक पुत्री है। पुत्री की शादी की रात पिता का निधन हो जाने से गांव का माहौल शोक में डूबा है।
उनके निधन पर बलियापुर के अवकाश प्राप्त पैक्स प्रबंधक सुखीराम महतो, पलानी के पैक्स अध्यक्ष हराधन चौधरी, संतोष सिंह चौधरी, बाघमारा के गणेश महतो, बलियापुर के अरुण महतो, मुकुल चंद्र दास, रघुनाथपुर पैक्स के विजय महतो, सुबल महतो, पुरुषोत्तम महतो, मुखिया गणेश महतो, रफीक अंसारी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
