• Thu. Mar 5th, 2026

गोविंदपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. निमाई चंद्र सेन का निधन

admin's avatar

Byadmin

Nov 17, 2025

 

 

गोविंदपुर, प्रतिनिधि। बीच बाजार गोविंदपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. निमाई चंद्र सेन का शनिवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। उनकी उम्र 67 वर्ष थी। डॉ. सेन पिछले चार दशकों से गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्रों में होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा से लोगों की सेवा कर रहे थे।

 

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार, डॉ. सेन अपने पीछे पत्नी मानसी सेन, दो पुत्रियां राजलक्ष्मी और पापिया, तथा एकमात्र पुत्र अभिजीत सेन को छोड़ गए हैं। परिवार में केवल बड़ी पुत्री की ही शादी हुई है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार गोविंदपुर खुदिया श्मशान घाट पर संपन्न हुआ, जहां पुत्र अभिजीत सेन ने उन्हें मुखाग्नि दी।

 

मोहल्लेवासियों ने बताया कि डॉ. सेन न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि सरल स्वभाव और मददगार प्रवृत्ति के कारण सबके प्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र में गहरी शोक की भावना व्याप्त है और लोगों ने इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *