

बड़कागांव : एएसआई अरुण हेंब्रम का इलाज के दरमियान निधन परिवार एवं पुलिस परिवार ने शोक व्यक्त किया है।मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन हजारीबाग जिला अध्यक्ष ललित कुमार वर्तमान पदस्थापित पुलिस इंस्पेक्टर बड़कागांव ने बताया कि 28 अगस्त 2025 से रांची में इलाजरत थे।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग एवं पुलिस परिवार की ओर से उसे इलाज हेतू राशि देकर सहयोग की गई थी।आगे उन्होंने बताया की इलाज के दरमियान 17 सितंबर 2025 को रांची रिम्स में धनबाद जिला झरिया निवासी एएसआई अरुण हेंब्रम का देहांत हो गया।

जिसके लेकर पुलिस लाइन हजारीबाग में मृतक के पार्थिव शरीर को हजारीबाग पुलिस परिवार की ओर से सम्मान पुर्वक सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।बताते चलें की मृतक एएस आई अरुण हेंब्रम पूर्व में बड़कागांव थाना में पदस्थापित थे।मौके पर प्रशिक्षित एएसपी , सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह , पुअनी ललित कुमार, पुअनी जगलाल मुंडा, पुअनी सुभाष कुमार, पुअनि नंदकिशोर साव, सारजेंट मेजर कुमार देवव्रत आदि कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
