

बड़कागांव :झारखंड के जननायक सह झामुमो संस्थापक ,झारखंड में तीन बार सीएम एवं वर्तमान में राज्यसभा सदस्य ,दिशोम गुरु शिबू सोरेन का गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में मृत्यु हो गया झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने शोक व्यक्त किया और कहा गुरु जी हमारे पिता के समान थे
और हमारे मार्गदर्शक भी थे उन्होंने 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना किए थे और 1980 में पलामू में पहले सांसद बने थे , झारखंड राज्य अलग दिलाने में दीशोम गुरु जी का योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है श्री बेदिया ने कहा 5 अगस्त को नेमरा रामगढ़ पैतृक गांव में अग्नि संस्कार किया जाएगा।

शोक व्यक्त जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया जिला सचिव नीलकंठ महतो,केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली,विकास राणा,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह झामुमो मीडिया प्रभारी संजय भुईयां सफीउल्लाह अंसारी, हेमंत भुइयां ,सरोज मेहता के अलावा बड़कागांव प्रखंड और हजारीबाग जिला के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया ।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com