
आदित्यपुर : पूर्व विदेश मंत्री सह कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के विवादित बयान पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र स्थित पान दुकान चौक पर निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह व स्थानीय जनताओं ने पुतला दहन कर आक्रोश व्याप्त किया। साथ ही केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए न्याय संगत कार्रवाई करने की बात कही ।
इस संदर्भ में निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह ने कहा कि छात्राओं के आरक्षण के नाम पर हिंदुओं के घरों को जलाया जा रहा है, जमीनों को छीना जा रहा है एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच सलमान खुर्शीद के विवादित बयान ”जो बांग्लादेश में हो रहा है वह यहां में भी होगा “इसके विरोध में पान दुकान चौक पर पुतला दहन किया गया है अगर कोई भी नेता इस तरह की टिप्पणियां करते हैं हम लोग उनका पूर्ण जोड़ विरोध करेंगे।
बता दे कि बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्ता पलट के चार
दिन हो चुके हैं। वहां अब भी हिंदुओं को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश के कई शहरों में हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। हिंदू मंदिरों को निशाना बनाते हुए उनकी दुकानों में भी लूटपाट की जा रही है। बांग्लादेश में एक हिंदू काउंसिलर की हत्या हो चुकी है। इस बीच पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में जिस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं, वैसी भारत में भी हो सकती हैं। भले ही सतह पर चीजें
सामान्य ही क्यों ना नजर आएं।
जानिए क्या कहा सलमान खुर्शीद ने?
सलमान खुर्शीद शिक्षाविद मुजीबुर्रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद, द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स’ की लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये बयान दिया है। खुर्शीद ने कहा कि “कश्मीर में सब कुछ सामान्य लग सकता है। यहां सब कुछ सामान्य लग सकता है। हम जीत का जश्न मना रहे हैं, हालांकि निश्चित रूप से कुछ लोगों का मानना है कि वह जीत या 2024 की सफलता शायद मामूली थी, शायद अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह यहां भी हो सकता है। हमारे देश में इसका प्रसार, चीजों को उस तरह फैलने से रोकता है, जिस तरह से यह बांग्लादेश में फैला है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

