• Wed. Mar 4th, 2026

Adityapur Nsmch success : आदित्यपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में एक दुर्बल और जटिल सर्जरी कर 2 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला, संस्थान के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने डॉक्टरों की कार्यों की सराहना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 19, 2025

आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलता पूर्वक किया गया है। सर्जरी टीम के डॉक्टर एमडी अशरफ अली व एनेस्थीसिया टीम के डॉक्टर अयस्कांत साहू ने 15 वर्षीय एक लड़की के स्तन से लगभग 2 किग्रा (16सेंटीमीटर ) का ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। यह जटिल ऑपरेशन प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत केवल 15 हजार की लागत में पूरा किया गया है इस उपलब्धि से केवल रोगी को राहत मिली बल्कि यह अस्पताल की विशेषज्ञता और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा का प्रमाण दिया है।

डॉक्टरों की टीम ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह से सफल रही जिसमें लड़की की हालत भी स्थिर बताई जा रही है डॉक्टर की टीम ने कहा कि यदि सही समय पर इलाज न किया जाता तो यह ट्यूमर अधिक जटिलता पैदा कर सकता था इस ऑपरेशन के लिए नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की पूरी टीम को बधाइयां भी मिल रही है। वही संस्थान के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने डॉक्टरों की कार्यों की सराहना भी की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

[contact-form][contact-field label="Name" type="name" required="true" /][contact-field label="Email" type="email" required="true" /][contact-field label="Website" type="url" /][contact-field label="Message" type="textarea" /][/contact-form]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *