
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष सुपर मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने मानवता का परिचय देते हुए महंगी सर्जरी आधे से भी कम खर्चे में कर एक बच्ची के परिजनों के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं।
दरअसल बीते शुक्रवार को गम्हरिया शांति नगर की रहने वाली 15 वर्षीय बच्ची शोभा दास अपने परिजनों के साथ दुर्गा पूजा घूमने सोनारी गई थी। इसी दौरान सोनारी कागल नगर में एक ओमनी कार वाले ने जोड़ दार टक्कर मार दी। जिसमें बच्ची का पैर बुरी तरह टूट गया। परिजन उसे टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां एक लाख के आसपास खर्च बताया गया। परेशान परिजन पैसे के जुगाड़ में लग गए मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पैसों का प्रबंध नहीं कर सके। वही टी एम एच हॉस्पिटल द्वारा तीन दिन के बाद सर्जरी की बात कही गई थीं। पैर टूटने से बच्ची की स्थिति बिगड़ने लगी थी। इसी बीच एक रिश्तेदार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विषय में जानकारी दी। हताश- परेशान परिजन बच्ची को लेकर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने परिजनों को सांत्वना दी और पैसे की परवाह किए बगैर भरोसा दिलाया कि पहले इलाज कराइए उसके बाद पैसे दीजिएगा। जिससे परिजनों में आशा की उम्मीद जगी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन किया अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बच्ची के इलाज में महज 30 से 40 हजार रुपएके लगभग का खर्च बताया जा रहा है। बच्ची के परिजन अस्पताल प्रबंधन और यहां के डॉक्टरों की भूरी भूरी सराहना कर रहे हैं।
इधर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि इस अस्पताल का उद्देश्य ही सेवा और स्वास्थ्य क्रांति लाना है। हमारे लिए पैसे से ज्यादा अहमियत इंसानियत की है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बता दे कि 650 बेड का सुपर मल्टी स्पेशलिटी नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल इसी साल से अस्तित्व में आया है और आते ही यहां के डॉक्टरों ने कामयाबी के झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com



