
आदित्यपुर : सरायकेला के आदित्यपुर स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष सुपर मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले ही प्रयास में एक 32 वर्षीय महिला के हिप का सफल रिप्लेसमेंट कर इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि इसी साल यह अस्पताल अस्तित्व में आया है। उद्घाटन के बाद से लगातार इस अस्पताल की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस अस्पताल में ईलाज का खर्च किसी दूसरे अस्पताल की तुलना में आधे से भी कम आती है। वहीं ओपीडी निःशुल्क है। सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है। आपको बता दें कि जमशेदपुर के मानगो भिलाई पहाड़ी की 32 वर्षीय महिला के हिप में तकलीफ थी। डॉक्टरों ने रिप्लेसमेंट की सलाह दी थी। मगर दूसरे अस्पताल में इसमें 2.50 लाख से 3 लाख का खर्च आ रहा था।महिला के लिए खर्च का वहन करना दुश्वार हो रहा था। महिला के परिजनों ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया। यहां ऑर्थो सर्जन डॉ रवि कौशल की टीम ने महिला की सर्जरी करने का बीड़ा उठाया और महज 1.50 लाख रुपए के खर्च में इतनी बड़ी सर्जरी कर महिला को जीवनदान दे दिया है। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। विदित हो कि डॉक्टर रवि कौशल टाटा मुख्य अस्पताल एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। एक माह पूर्व ही उन्होंने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में योगदान दिया है। इस उपलब्धि पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा भाव से मरीजों की सेवा में तत्तपर रहने की सलाह दी है।
नेता जी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्षेत्र में क्रांति ला चुकी हैं। गरीब व मिडिल क्लास परिवार इलाज के अभाव में दूसरे नर्सिंग होम अस्पताल में दर-दर भटकते हैं। इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य हैं कि कम खर्चे में अच्छी सुविधा के साथ इलाज हो सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

