
आदित्यपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसी क्रम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 से महिला प्रत्याशी छवि महतो को अलमारी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार उन्हें बैलेट पेपर में क्रम संख्या एक प्रदान की गई है।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद छवि महतो ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 20 के मतदाताओं का आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा,वार्ड संख्या 20 की जनता ही मेरा परिवार है। मुझे क्षेत्र के हर वर्ग से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड की जमीनी समस्याओं का स्थायी समाधान करना और विकास को धरातल पर उतारना है। छवि महतो ने कहा,यदि वार्ड संख्या 20 की जनता मुझे सेवा करने का अवसर देती है, तो यह वार्ड चहुंमुखी विकास के साथ एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए वार्डवासियों से समर्थन और सहयोग की अपील की। गौरतलब है कि छवि महतो के पति, भाजपा नेता विशु महतो, एक सक्रिय समाजसेवी हैं और वे हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
