
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित बहुचर्चित जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण कार्य में वर्षों से बाधा बने बिजली के पोल को आखिरकार सोमवार को हटा दिया गया।
उपायुक्त के सख्त निर्देश के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क के बीचों-बीच खड़े पोल को हटाकर निर्माण कार्य का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया। इस पूरे मामले में निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा की भूमिका अहम रही। वे लगातार विभागीय स्तर पर पत्राचार कर समस्या के समाधान की मांग करती रहीं, लेकिन लंबे समय तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
हालात तब और गंभीर हो गए जब संवेदक ने पोल हटाए बिना ही उसके चारों ओर सड़क की ढलाई कर दी, जिससे राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। जनहित को प्राथमिकता देते हुए नीतू शर्मा ने मामले को सीधे उपायुक्त के संज्ञान में पहुंचाया। बताया जाता है कि लापरवाही पर उपायुक्त ने बिजली विभाग को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल पोल हटाने का निर्देश दिया।
इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और बाधक पोल को हटाकर लोगों को राहत दी। गौरतलब है कि इस सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने लंबा संघर्ष किया था। नीतू शर्मा ने इसे पूर्व बोर्ड बैठक में पारित कराया था, लेकिन तकनीकी कारणों से प्रस्ताव रद्द हो गया।
इसके विरोध में उन्होंने आंदोलन छेड़ा और आमरण अनशन तक किया। अंततः प्रशासनिक हस्तक्षेप से तकनीकी अड़चनें दूर हुईं और निर्माण कार्य शुरू हो सका। अब सड़क पूरी तरह धरातल पर उतर चुकी है और अंतिम बड़ी बाधा भी समाप्त हो गई है। नीतू शर्मा ने इस जनहितकारी कार्रवाई के लिए उपायुक्त और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
