• Thu. Feb 5th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 21 से युवा प्रत्याशी नजियाना सबा ने भरा नामांकन, 22 साल की उम्र में विकास का लिया बड़ा संकल्प

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 4, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 21 से प्रत्याशी नजियाना सबा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि नजियाना सबा एक पढ़ी-लिखी, जागरूक और सक्रिय युवती हैं। महज 22 वर्ष की उम्र में वे वार्ड संख्या 21 की उन चुनिंदा युवतियों में शामिल हैं,

जो हर समय लोगों के काम के लिए तत्पर रहती हैं। वार्ड के लोगों का उन पर पूरा भरोसा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नजियाना सबा हमेशा आमजन की समस्याओं को लेकर सक्रिय रही हैं, इसी वजह से उन्हें वार्ड से प्रत्याशी बनाया गया है। लोगों को उम्मीद है कि एक युवा और पढ़ी-लिखी प्रतिनिधि के रूप में वे वार्ड की बुनियादी समस्याओं का समाधान करेंगी।

नामांकन के बाद नजियाना सबा ने कहा कि अगर जनता उन्हें जीत दिलाती है, तो वे वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में जो काम अब तक नहीं हो पाए हैं, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही बस्ती के समग्र विकास, साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *