• Fri. Mar 6th, 2026

नावाडीह के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के जारवा जंगल में माओवादी नक्सलियो एवं पुलिस के बीच हुई मुठभेड़

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 23, 2025

 

बोकारो थर्मल बेरमो।

पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के जारवा जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस भारी कामयाबी मिली । एक महिला सहित दो नक्सलीयो को पुलिस ने गिराने के साथ ही भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए। यहां 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो के बीती रात्रि चंद्रपुरा में हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया।

 

और बोकारो के पेंक नारायणपुर के बंशी के जरवा जंगल में हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मार गिराया गया जिसमे एक महिला नक्सली । मारे गए नक्सलियों में 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो की पत्नी शांति देवी एवं मनोज टुडू है। इस मुठभेड़ में मृत नक्सलियों के पास से एक एके 47 राइफल, दो इंसास राइफल, एक एलएमजी मैगजीन, दो इंसास मैगजीन दो एक-47 का मैगज़ीन, 158 पीस कारतूस के साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया।

 

मुठभेड़ स्थल में पुलिस द्वारा घेरा बंदी की गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *