
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट की मरमती एवं अन्य जगहों पर स्ट्रीट लगाने हेतु नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया के सरायकेला जिला अध्यक्ष विशेष कुमार तांती ने थाना रोड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अंडरग्राउंड ब्रिज के समीप 20 नए वेपर लाइट लगवाने के संबंध में अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सोपा। बता दे कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत महिला प्रसव केंद्र है जहां विभिन्न वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं प्रसव केंद्र पहुंचती है। वहीं रात्रि 8:00 बजे के बाद चारों ओर सन्नाटा हो जाता है। जिससे महिलाओं को आने-जाने में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर स्ट्रीट लाइट की मरमती एवं नए लाइट लगाए जाते हैं तो महिलाओं को सुरक्षा के साथ सड़क दुर्घटनाएं में भी कमी आएगी। खासकर आज के अत्याधुनिक युग में महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे बढ़ चुकी हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
