• Tue. Feb 24th, 2026

नशामुक्ति अभियान के तहत बडकागाँव में निकाली गई जन-जागरूकता रैली

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2025

 

बड़कागांव । बड़कागांव नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने हेतु आज प्रखंड में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रखंड प्रशासन,पुलिस प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

रैली की शुरुआत बडकागाँव थाना परिसर से हुई, जो मुख्य बाजार, विद्यालय एवं पंचायत भवन होते हुए कई गांवों से होकर गुजरी। रैली के दौरान प्रशासन के अधिकारीयों ने हाथों में नारे लिखे पोस्टर एवं बैनर लेकर “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “नशा मुक्त समाज – सुरक्षित समाज” जैसे नारों के साथ जनमानस को जागरूक किया।

कार्यक्रम में बडकागाँव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार,अंचलाधिकारी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर अनिल सिंह थाना प्रभारी नमेधारी मुखिया संघ रंजीत कुमार एंव पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे नशे की लत से दूर रहें एवं अपने परिवार और समाज को भी इस बुराई से मुक्त करें।

थाना प्रभारी निमधारी रजक ने कहा कि, “नशा अपराध की जड़ है। पुलिस प्रशासन इस दिशा में पूरी तरह सजग है और जनसहभागिता से इसे जड़ से खत्म करने का प्रयास जारी रहेगा।”

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक दिन की जागरूकता नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक मानसिकता परिवर्तन की पहल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *