
रिपोर्टिंग बालमुकुंद दास केरेडारी प्रखंड जिला हजारीबाग झारखंड

केरेडारी- बाबा साहब के संविधान से ही देश चल रहा है तथा भारत का संविधान काफी मजबूत है। शिक्षित बनो ,संगठित रहो और संघर्ष करो इन्ही मंत्रो के साथ आगे बढ़ाना है तथा मुख्य धारा से जुड़कर देश के विकास में सहयोग करना है। उक्त बातें केरेडारी प्रखंड के बेला कराली पेटो में आयोजित अम्बेडकर जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले नेता पैरु प्रताप राम ने अपने संबोधन में कहा आगे उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के चलते गौरिया कर्मा जैसे गांव में 26 सरकारी नौकरी में है जिसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, से लेकर जज तक हुए है। साथ ही साथ शराब मुक्त समाज का निर्माण कर देश को समृद्ध बनावे।

और कहा कि आज उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेने का समय है ताकि अंतिम व्यक्ति तक न्याय मिल सके।
समारोह की अध्यक्षता रामवृक्ष राम बेनीपुरी व संचालन दिनेश्वर राम ने किया।
समारोह की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित राम चरित्र राम तीजन राम शिक्षक महेशराम शिक्षक नरेश राम मीडिया बंधु गणेश राम मुकेश राम सुजीत राम दीपक राम नागेश्वर राम भोला राम नारायण राम जीतन राम विजय राम सिकंदर राम दिलीप राम प्रभु राम मनोज राम आकाश कुमार भारती रानी देवी सुनीता देवी सरिता देवी अंजू देवी पदम देवी कविता देवी मानव देवी पूजा देवी पूनम देवी समेत कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
