• Sat. Feb 14th, 2026

भू माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने किया नारेबाजी 

admin's avatar

Byadmin

Apr 26, 2025

 

बलियापुर: ढांगी नयाडीह में शनिवार को भू माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी किया। ढांगी नयाडीह बासकनाली में जगदीश प्रसाद महतो के चार एकड़ जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन जमीन कब्जा कर आवास निर्माण कराया जा रहा था।

जिसका मौजा 16 खाता नंबर 9 प्लांट 950, 894, 907 समेत अन्य प्लाटों में करीब चार एकड़ जमीन शामिल हैं। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण डुगडुगी बजाते हुए ढांगी नयाडीह बासकनाली पहुंचे। भूमाफियाओं द्वारा ग्रामीणों का रास्ता में दीवार थी उसे तोड़कर हटा दिया। निर्माण कार्य को रोक दिया। जेएलकेएम नेता कुश महतो ने कहा कि भूमाफियाओं द्वारा गलत तरीके से सीएनटी खेतीहर जमीन को भूमाफिया जबरन दखल कर रहे हैं।

 

ढांगी बस्ती जाने वाली मुख्य मार्ग को बंद कर दिया था। जिसे ग्रामीणों द्वारा तोड़ दिया गया है। भूमाफिया के खिलाफ जमकर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कुश महतो, शक्ति महतो, धनंजय मिर्धा, शुशील महतो, नवीन महतो, किशोर महतो, दलगोविंद महतो, परेश मुर्मू, महादेव महतो, लखीराम महतो, मंटू महतो, फुलचंद महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण महिला व पुरुष शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *