• Mon. Mar 23rd, 2026

बोलकस्वागेंन की नई सात सीटर एस यु बी टायरोंन आर लाइन लॉन्च

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 23, 2026
आदित्यपुर/जमशेदपुर। जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी बोलकस्वागेंन ने अपने प्रीमियम
एस यु बी पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नई सात सीटर एस यु बी बोलकस्वागेंन टायरोंन आर लाइन को सोमवार को गम्हरिया शोरूम में पेश किया। यह एस यु बी स्टाइल, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संयोजन है, जिसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इस मौके पर बोलकस्वागेंन नरभराम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के ग्राहक, ऑटोमोबाइल प्रेमी और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। डीलरशिप प्रतिनिधि ने बताया कि टायरोंन आर लाइन प्रीमियम डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस और जर्मन इंजीनियरिंग की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इच्छुक ग्राहक गम्हरिया स्थित शोरूम में आकर अनुभव ले सकते हैं और टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *