• Sun. Mar 1st, 2026

नहीं रहीं भारत की सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर,’स्वर कोकिला’ ने 13 साल की उम्र में शुरू किया था करियर, कई बॉलीवुड एक्ट्रेस की बनीं थी आवाज

admin's avatar

Byadmin

Feb 6, 2022

 

मुम्बई, स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुकी हैं. वह बीते कई दिनों से बीमार चल रही थीं. कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था. लता दीदी की तबीयत में सुधार भी हो रहा था मगर शनिवार को दोबारा तबीयत खराब होने की वजह उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.

92 साल की उम्र में लता मंगेशकर का निधन हो गया है. लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को अपना दीवाना बनाया हुआ था. उन्हें संगीत विरासत में मिला था.

भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं. आइए आपको उनके करियर के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं.

लता मंगेशकर से 13 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. उन्होंने अपना पहला गाना मराठी फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया था. लता मंगेशकर ने अपने करियर में मधुबाला से लेकर प्रियंका चोपड़ा सभी के लिए गाना गाया है. उन्होंने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए अपनी आवाज दी थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *