• Tue. Feb 17th, 2026

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव 2026: सुमित कुमार चौधरी ने जारी किया ‘संकल्प-पत्र’, विकास का दिया भरोसा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 17, 2026
सरायकेला। आगामी नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुमित कुमार चौधरी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र यानी ‘संकल्प-पत्र’ जारी कर दिया है।
सुमित कुमार चौधरी ने अपना संकल्प-पत्र जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सरायकेला नगर चुनाव प्रभारी रमाकांत महतो और संयोजक राजा सिंह देव की गरिमामयी उपस्थिति में सार्वजनिक किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा, बीजू दत्त, राजकुमार सिंह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बक्सा छाप’ (क्रम संख्या 7) के साथ चुनावी मैदान में उतरे चौधरी ने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 20 से अधिक लोक-कल्याणकारी वादों की घोषणा की है। संकल्प-पत्र की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
हर मोहल्ले में बेहतर सड़क, लाइट और नाली की सुविधा सुनिश्चित करना। बिजली और पानी की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनता से सीधा संवाद।
सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई और छात्रों के लिए समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना।
घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए ‘चेंजिंग रूम’ का निर्माण और शहर के मुख्य चौराहों व स्कूलों के पास CCTV कैमरे लगवाना।
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सीधे घर तक पहुँचाने की सुविधा। बेघरों को पात्रता के आधार पर मकान और भूमिहीनों के लिए नए फ्लैटों का निर्माण।
मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि और पुस्तकालयों में उड़िया व जनजातीय भाषाओं की पुस्तकों की उपलब्धता।
मरीजों के लिए एम्बुलेंस और नि:शुल्क शव वाहन व लकड़ी की व्यवस्था।
चैत्र पर्व, कार्तिक पूर्णिमा और छठ पूजा के लिए माजना घाट पर पक्की घाट का निर्माण।
सुमित चौधरी ने सरायकेला को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का भी बड़ा वादा किया है।
“भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और विकास की जीत”
कार्यक्रम के दौरान चुनाव प्रभारी रमाकांत महतो ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और पार्टी का लक्ष्य केवल विकास है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि सुमित चौधरी के मुकाबले कोई भी जुझारू उम्मीदवार नहीं है और पूर्व की तरह इस बार भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष ही चुना जाएगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *