• Tue. Feb 17th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर लोजपा की बड़ी तैयारी, 35 वार्डों में उतारेंगे प्रत्याशी, अनिल पासवान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 30, 2026

 

आदित्यपुर। आगामी आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को आदित्यपुर में लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं युवा शामिल हुए।

बैठक के दौरान नगर निगम चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी आदित्यपुर नगर निगम के सभी 35 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।अनिल पासवान ने यह भी जानकारी दी कि मेयर प्रत्याशी को लेकर पार्टी स्तर पर गंभीर विचार-विमर्श चल रहा है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाने के लिए संगठनात्मक, रणनीतिक और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।

बैठक में मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *