• Tue. Feb 17th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 से बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 30, 2026

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 से पार्षद पद के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने गुरुवार को नामांकन प्रपत्र खरीदा।

प्रपत्र खरीदने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि वार्ड की जनता बदलाव चाहती है

और वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से इसी वार्ड में रह रहे हैं

और क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों तथा जन-आकांक्षाओं से भली-भांति परिचित हैं। वार्डवासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं, जिन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे नगर निगम में एक मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था विकसित करने पर विशेष जोर देंगे। उनकी प्राथमिकताओं में वार्ड का चौतरफा विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा एक आदर्श वार्ड का निर्माण शामिल है। नामांकन की तिथि को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि समर्थकों की सहमति से किसी भव्य आयोजन के बजाय सादे समारोह के साथ नामांकन किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *