• Tue. Mar 10th, 2026

आदित्यपुर नगर निगम में कचरा संकट पर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय, अपर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 10, 2026
आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में पिछले एक सप्ताह से कचरा उठाव बंद होने के कारण उत्पन्न अव्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम उपायुक्त सरायकेला की अनुपस्थिति में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार से उनके कार्यालय में मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
जनकल्याण मोर्चा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अविलंब सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से चालू कराया जाए। कचरा उठाव नहीं होने से नगर निगम के सभी 35 वार्डों में कचरे का अंबार लग गया है।
कई स्थानों पर सड़कों पर कचरा जमा होने से रास्ते तक बाधित हो गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि हाल में हुई बारिश के बाद सड़कों पर जमा कचरे से बदबू और गंदगी की स्थिति और भी गंभीर हो गई है,
जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। मोर्चा ने मांग की जमा कचरे को जल्द हटाया जाए और प्रभावित स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए।
साथ ही पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग मशीन चलाने की भी मांग की गई, ताकि किसी भी प्रकार की महामारी की आशंका को टाला जा सके।प्रतिनिधिमंडल में जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश,
अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह और सुश्री श्वेता महतो शामिल थे। इस दौरान अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने तत्काल आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से फोन पर बात कर सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से चालू रखने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को यह भी बताया कि जमीन के अभाव में कचरे का निष्पादन नहीं हो पा रहा है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *