• Tue. Feb 17th, 2026

नगर निगम वार्ड 18 व 13 में चुनावी हलचल तेज, ललिता सरकार और सुशीला देवी ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 30, 2026

आदित्यपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 18 से ललिता सरकार तथा वार्ड संख्या 13 से सुशीला देवी ने नामांकन प्रपत्र खरीदकर अपनी दावेदारी औपचारिक रूप से पेश की।

नामांकन पत्र लेने के उपरांत ललिता सरकार ने कहा कि वार्ड 18 के सभी नागरिक उनके परिवार के समान हैं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।

*वार्ड संख्या 13 से सुशीला देवी चुनाव लड़ेगी*

वहीं, वार्ड 13 से संभावित प्रत्याशी सुशीला देवी ने कहा कि वे वार्डवासियों की प्रत्येक समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर निरंतर सेवा करेंगी और ईमानदारी व समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। दोनों वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी माहौल और अधिक गर्माता नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *