
Adityapur आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित होते ही शहरभर में उत्साह का माहौल बन गया। जीत की खुशी में विजयी पार्षदों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जश्न मनाया।
इस चुनाव में वार्ड संख्या 17 को सबसे हॉट सीट माना जा रहा था, जहाँ कई दिग्गज प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः जनता ने साफ संदेश दिया कि विकास और काम करने वालों को ही समर्थन मिलेगा।
वार्ड संख्या 17 से पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने एक बार फिर जीत दर्ज कर दोबारा पार्षद बनने का गौरव हासिल किया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि जनता की जीत है। जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे वे कभी टूटने नहीं देंगी और क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगी।
*वार्ड संख्या 23 में कड़ा मुकाबला*
वार्ड संख्या 23 से अवधेश सिंह नए पार्षद चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात्र आठ वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
*वार्ड संख्या 20 से प्रभावती देवी की जीत*
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 से प्रभावती देवी ने बाजी मारी। जीत के बाद वे समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर लोगों के बीच पहुँचीं, लड्डू बाँटे और माला पहनाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के अधूरे कार्यों को पूरा कर वार्ड को विकास की राह पर आगे ले जाएँगी। चुनाव परिणामों के साथ ही आदित्यपुर में नई उम्मीदों और विकास के संकल्प के साथ नगर निगम का नया अध्याय शुरू हो गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
