
धनबाद। नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को धनबाद नगर निगम के महापौर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी प्रक्रिया पूरी की गई। यह जांच सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की मौजूदगी में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो और विशाल कुमार पांडेय द्वारा की गई।

स्क्रुटनी के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ. सुशील कुमार और पुष्पा कुमारी का नामांकन पत्र तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। महापौर पद के लिए कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 30 प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया।

अब चुनावी मैदान में अमित कुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, संजीव सिंह, शांतनु कुमार चंद्रा, रवि चौधरी, नीलम मिश्रा, मुकेश कुमार पांडेय, जावेद इकबाल सहित कुल 30 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इतने अधिक उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जबकि 7 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। वहीं मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, धनबाद की सियासत में भी गर्माहट बढ़ती जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
