• Sun. Mar 1st, 2026

वार्ड संख्या 07 से प्रह्लाद प्रधान ने किया नामांकन दाखिला, समर्थकों की उमड़ी भीड़

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 3, 2026

आदित्यपुर। नगर निगम चुनाव मे वार्ड संख्या 7 से प्रत्याशी प्रह्लाद प्रधान ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रह्लाद प्रधान ने कहा कि वार्ड संख्या 7 का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा तथा युवाओं के रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की बात कही। समर्थकों ने भरोसा जताया कि प्रह्लाद प्रधान के नेतृत्व में वार्ड 7 में विकास को गति मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

नामांकन के समय सिंटू गोराई (प्रखंड अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), गुरुपदो सरदार, मास नायक, विक्की शर्मा, मिटकू महतो, तारक नाथ गोराई, राहुल गोराई, प्रकाश गोराई, बंटी पाटी, सोमनाथ महाकुड, शैलेश मंडल, राजा हेंब्रम, टीपू नायक, गौतम नायक, अमित यादव, बाबलू महतो, विक्की पांडेय, राहुल महतो, सुभोद महतो, राजेन साहू, हराधन, गणेश मंडल, बुड्डे, दिलखुश सहित अन्य समर्थक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *