• Fri. Feb 27th, 2026

नाबालिक लड़की और लड़का को आरआईटी पुलिस ने किया बरामद।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 15, 2023

सरायकेला खरसावां जिले के आर आईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह बस्ती से शादी की नीयत से नाबालिग का 12 जून को अपहरण कर लिया गया था। जिसको लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने आर आई टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आए थे। आरआईटी पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के लिए जिले के एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश पर टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को लड़की के मोबाइल नम्बर से क्लू मिला।इसके बाद एक टीम को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बोकारो भेजा गया जहां सेक्टर 6 के धोबी मुहल्ला में छापेमारी कर नाबालिग के साथ 20 वर्षीय युवक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।  नाबालिग को भगाने के आरोपी को गुरुवार को मीरुडीह बस्ती लाया गया ।पूछताछ के उपरांत आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल महथा द्वारा 1 सप्ताह में   मामले का उद्भेदन किया गया।

    ए के मिश्र


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *