• Sat. Apr 11th, 2026

महाशिवरात्रि की रात डबल मर्डर, पुलिस जांच तेज, जल्द खुलासे का दवा

admin's avatar

Byadmin

Apr 11, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के मालिक से 7 फरवरी 2026 को हुए जेवरात लूट एवं गोलीबारी कांड के सफल उद्भेदन के बाद अब बड़कागांव पुलिस बाबुपारा गांव में 15 फरवरी की रात वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या के मामले को सुलझाने में तेजी से जुट गई है।इसी कड़ी में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ बाबुपारा गांव स्थित घटनास्थल पहुंचे और मामले के विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने कई ग्रामीणों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।

थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि जिस तरह जेवरात लूट एवं गोलीबारी कांड का जल्द खुलासा किया गया, उसी तरह इस हत्याकांड का भी शीघ्र उद्भेदन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से अनुसंधान कर रही है और अब तक कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जबकि अन्य पहलुओं पर जांच जारी है।जांच के दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास,

रामविलास दास सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे, जिनसे पुलिस ने विस्तार से पूछताछ की। ज्ञात हो कि 15 फरवरी 2026, महाशिवरात्रि की रात बाबुपारा गांव निवासी वृद्ध वकील दास की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनकी पत्नी झुनिया देवी की हत्या सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर की गई थी। घटना के अगले ही दिन पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से भी जांच की थी।पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में फैली दहशत का माहौल समाप्त हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *