• Fri. Feb 20th, 2026

मुनिया देवी को BJP ने गांडेय से उतारा मैदान में, जानें पूरा सियासी समीकरण

Sanjay Chouhan's avatar

BySanjay Chouhan

Oct 20, 2024

 

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में 12 महिलाओं को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। गांडेय विधानसभा सीट से BJP ने मुनिया देवी को चुनाव मैदान में उतारा है। मुनिया देवी गांडेय में JMM की कल्पना सोरेन को चुनौती देंगी।

मुनिया देवी गिरिडीह जिप की अध्यक्ष हैं और उन्होंने 2010-11 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। वह एक साल पहले ही BJP में शामिल हुईं थी। पिछले साल BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। मुनिया देवी कुशवाहा समाज से संबंध रखती हैं और उनका मुकाबला JMM की कल्पना सोरेन से होगा।

BJP


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *