
केरेडारी/हजारीबाग: कंडाबेर अवैध खदान में हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गुरुवार को मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे. यह मुलाकात तीनों शवों के अंतिम संस्कार के अगले दिन हुई.

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, वरिष्ठ नेता संजय कुमार मेहता, केंद्रीय सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, लीलाधन साव, सुरेंद्र महतो, लोकनाथ महतो, अभिषेक साव, और आजसू युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जागेशवर कुमार सह मीडिया प्रभारी कंचन यादव सहित अन्य नेताओं ने परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

इस दौरान कंडाबेर गांव के ग्रामीण भी मौजूद थे. पार्टी ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का वादा किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
