• Fri. Apr 10th, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव का आमंत्रण, सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, महोत्सव की तैयारियों से कराया अवगत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 10, 2026
crescent ad
रांची/सराइकेला – मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में सराइकेला-खरसावां के उपायुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को सरायकेला में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ‘राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव-2026’ में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
तीन दिवसीय यह राजकीय महोत्सव कल यानी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सराइकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के संरक्षण और प्रदर्शन का एक प्रमुख केंद्र है।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के सफल आयोजन से संबंधित जिले में की गई प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सुरक्षा, कलाकारों के ठहरने और दर्शकों की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि चैत्र पर्व और छऊ नृत्य का सराइकेला की पहचान में एक विशिष्ट स्थान है, जिसे देखने के लिए देशभर से कला प्रेमी और पर्यटक पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री को निमंत्रण मिलने के बाद अब स्थानीय लोगों और कलाकारों में इस आयोजन को लेकर और भी उत्साह बढ़ गया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *