
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

गया जी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय परिसर के मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में बिजली, सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, आवास, ग्रामीण एवं शहरी विकास, जल आपूर्ति, अवसंरचना, कैंसर केयर और एकीकृत नदी संरक्षण विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सहित एनडीए के शीर्ष नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री द्वारा 13 हजार करोड़ से अधिक राशि की सौगात बिहार को मिली है। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में डबल इंजन की सरकार पुनः पूर्ण बहुमत से बनेगी और महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करती है और किसी भी हालत में महागठबंधन के ‘जंगलराज’ को वापस नहीं आने देगी।
पूर्व सांसद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वोट चोरी का झूठा आरोप लगाकर यात्राएं निकाल रहे हैं, लेकिन इन यात्राओं से कोई फायदा नहीं होगा। विडंबना यह है कि उनके ही दौरे में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।
इस अवसर पर देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, उदय सिंह, प्रफुल्ल सिंह, राणा सिंह, युगल सिंह, भरत सिंह, संगेश सिंह, मुन्ना सिंह, विनय सिंह, विजय कुमार, शुभम सिंह, सुबोध सिंह, मनीष सिंह, चंदन सिंह, मदन सिंह, प्रवीण गुप्ता, मुन्ना पासवान सहित औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र एवं जिले के भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
